{"_id":"5925c8814f1c1b2144536482","slug":"looted-woman-s-mangalsutra-on-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला का मंगलसूत्र लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर महिला का मंगलसूत्र लूट लिया
अमर उजाला/जालौन
Updated Wed, 24 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा कलार थाना क्षेत्र में शौच को जा रही एक महिला से तमंचे के बल पर मंगलसूत्र लूट लिया। सूचना पाकर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिनाख्त पर गांव के ही लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार सिरसार के सिमरा शेखपुर गांव निवासी रमेश ने बताया कि उसकी बेटी बीते दिनों मायकेे आई थी। सोना बुधवार सुबह 6 बजे सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी, तभी रोड क्रास करते वक्त एक लुटेरे ने तमंचे के बल पर महिला को रोक लिया और उसके गले में पडे़ मंगलसूत्र को लूट कर वहां से भाग निकला।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौडे़। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस भी आनन फानन में मौकेे पर पहुंच गई और महिला की शिनाख्त पर पुलिस ने गांव निवासी लुटेरा लल्ला अवस्थी पुत्र शंकर दयाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आरपी सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।