{"_id":"5d8a5ea08ebc3e93b85d1bb7","slug":"loader-overturns-in-pond-two-killed-orai-news-knp5156930192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को लादकर जा रहा लोडर तालाब में पलटा दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को लादकर जा रहा लोडर तालाब में पलटा दो की मौत
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। शटरिंग और मजदूरों को लादकर ईटों की ओर जा रही लोडर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। जिससे चीख पुकार मच गई। मामला रात का होने के कारण जब तक ग्रामीण समझ पाते पूरी लोडर मजदूर व शटरिंग समेत तालाब में डूब गई थी। आनन फानन में ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर शटरिंग व लोडर के नीचे दबे मजदूरों को निकालना शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। तालाब से पांच मजदूरों को निकाला गया। दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों मजदूरों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उरई सेे ईटों की ओर जा रहा लोडर मंगलवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास जैसे ही शब्जापुर गांव के पास पहुंचा तभी चालक ने स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो दिया। देखते ही देखते सड़क पर लहराता हुआ लोडर किनारे स्थित तालाब में जा घुसा जिससे लोडर में सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। आसपास के गांव वाले जब तक मामला समझे तब तक लोडर शटरिंग व मजदूरों समेत पानी में समा गया। गांव के युवकों ने फौरन तालाब में छलांग लगाई और रस्से की मदद से लोडर को किसी तरह मजदूरों के ऊपर से हटाया।
इसके बाद मजदूरों को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। इसकी सूचना हदरुख चौरी के इंचार्ज दिव्यप्रकाश तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों को एंबुलेंस से नजदीक के अस्पताल भेजना शुरू किया। लोडर में कुल पांच मजदूर सवार थे। जिसमें कुरेपुरा निवासी राजेश (32) पुत्र गिरजा व मनोज (35) पुत्र प्रभुदयाल की हालत मरणासन्न देख उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौके से भागे लोडर चालक का पता किया जा रहा है और मजदूरों के परिजनों को भी सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक हादसे को लेकर तालाब किनारे ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।