{"_id":"60df567d8ebc3ec25319caea","slug":"list-village-eo-je-pm-orai-news-knp637904554","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवास न मिलने की शिकायत पर, जांच करने पहुंचे ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवास न मिलने की शिकायत पर, जांच करने पहुंचे ईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। प्रधानमंत्री आवास नगरीय योजना के तहत गरीबों को छत देने की योजना पर जिम्मेदार ही पलीता लगा रहे है। इसकी बानगी कस्बे में देखने को मिली। शुक्रवार को कस्बे के 12 लाभार्थियों ने नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच कर पालिका ईओ से शिकायत की। उनका आरोप है कि पात्र होने के बाद भी उनके नाम सूची से काट दिए गए है। मामले को संज्ञान में लेते हुए ईओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कस्बे के निशा, राजू, संतो, राजेन्द्र ने नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच कर ईओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह लोग पात्र है और कच्चे मकान व तिरपाल डाल कर जीवन यापन कर रहे है। कई बार उन्होंने आवास के लिए फार्म ऑनलाइन भरने के साथ डूडा विभाग व नगर पंचायत कार्यालय में भी जमा किए। सूची में नाम भी आए पर आवास सूची से नाम काट दिए गए। शिकायत मिलने पर ईओ की अगुवाई में डूडा जेई सुशील कुमार व नगर पंचायत कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए ईओ ने डूडा जेई को आवास सूची में नाम जोड़ने के निर्देश दिए। ईओ ने कस्बे के मोहल्ला पुरवा कुर्याता, अम्बेडकर नगर, सिद्धार्थनगर व
फर्रासाखाना में लगभग 18 लाभार्थियों के नाम आवास सूची में दर्ज कराए। पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लाभार्थियों की शिकायत पर उन्होंने जांच की है और पात्र लाभर्थियों के नाम आवास सूची में जोड़ने के लिए डूडा जेई से कहा है जल्द ही इन लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। इस मौके पर डूडा जेई सुशील कुमार, सभासद रवि प्रजापति, जगदीश वर्मा, इस्तियाक अली सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।