फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Last day of campaigning candidates thrown strength

प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Sun, 11 Oct 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उरई।
अमर उजाला ब्यूरो उरई। Updated Sun, 11 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का दौर रविवार की शाम थम गया।
विज्ञापन
प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी टोलियां बनाकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया और अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे।

गौरतलब है कि दूसरे चरण में डकोर व जालौन ब्लाक की सात जिला पंचायत सीटों पर 13 अक्तूबर को मतदान होना है। रविवार को मतदान के लिए जनसंपर्क का आखिरी दिन था। इससे प्रत्याशियों ने आज पूरी ताकत चुनाव प्रचार में ही झोंक दी। सुबह से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्रों में निकल पड़े और मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए आग्रह किया।

दूसरे चरण में डकोर सीट से चुनाव लड़ रहे हैवीवेट नेताओं ने भी क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। डकोर क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने भी आखिरी दिन ताकत झोंक दी। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाताओं से जनसंपर्क किया और वोट मांगे। उधर, इनके प्रमुख विरोधी माने जाने वाले वीरपाल दादी पूर्व जिलाध्यक्ष सपा ने भी लोगों से घर घर जाकर वोट मांगा।

इस दौरान उन्होंने अपनी साख के अनुसार लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने जनता के बीच विकास के मुद्दे पर वोट मांगा। डकोर सीट से तीसरे प्रमुख उम्मीदवार निजेंद्र यादव उर्फ प्रदीप दाऊ जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे हैं ने भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बीएसपी समर्थित प्रदीप दाऊ ने भी लोगों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
    उधर, ऐर सीट पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत की भतिज बहू प्रतिभा राजपूत, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी की पत्नी संध्या मौखरी और बसपा नेता वीर सिंह राजपूत की पत्नी रमाकांती समेत निर्दलीय कैलाश राजपूत और भाजपा के मनोज राजपूत ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

 एट सीट पर भाजपा के नगर अध्यक्ष हरेंद्र विक्रम की पत्नी पूनम सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी की पत्नी अशोक कुमारी और सपा महिला सभा की जिलाअध्यक्ष मांडवी निरंजन, सपा नेता ज्ञानेंद्र निरंजन की पत्नी सीमा देवी समेत राघवेंद्र सिंह टिमरो की पत्नी पूनम टिमरों ने भी जनसंपर्क कर वोट मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed