फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   'Ladli Brahmin' scheme should be implemented in UP also, cylinders will also be available for Rs 450

Jalaun News: 'लाडली बहना' योजना यूपी में भी लागू हो, सिलिंडर भी 450 रुपये में मिले

Fri, 29 Dec 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
'Ladli Brahmin' scheme should be implemented in UP also, cylinders will also be available for Rs 450
कोंच। गुलाबी गिरोह ने अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी महिलाओं और किसानों को सुविधाएं दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ''लाडली बहना'' जैसी योजना की तरह हर माह महिलाओं को पेंशन और साढ़े चार सौ रुपये में सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी। प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

गुलाबी गिरोह की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा। मांग में कहा कि मध्यप्रदेश में संचालित ''लाडली बहना'' जैसी योजना लागू कर महिलाओं को हर माह पेंशन की व्यवस्था की जानी चाहिए। मंहगाई के दौर में किचन के बढ़ते बजट को देखते हुए सस्ता गैस सिलिंडर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सभी किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाया जाए। ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों को पीएम आवास योजना से जोड़ा जाए और पुलिस थानों में महिलाओं की समस्याएं प्राथमिकता पर निस्तारित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान गंगाश्री, गुड्डी बेगम, दयावती, रानी, आरती, मीरा, माया, सियारानी, जानकी, बिट्टी, गोमती, गायत्री, प्रवेश, चंदा, बिंदी, उर्मिला, शिल्पी, निशा, सरोज, बबली, पिंकी, गंगावती, संगीता व शांति सहित गिरोह की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed