फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Laborer on bicycle dragged for 10 meters by truck, dies

Jalaun News: लापता युवती का शादी का दावा करते वीडियो वायरल

Sat, 18 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Laborer on bicycle dragged for 10 meters by truck, dies
कालपी। कोतवाली क्षेत्र से लापता युवती द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किए जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से एक युवक के साथ जाने और उससे शादी करने का दावा किया है। साथ ही उसने अपनी और अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को दूसरे समुदाय का युवक साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती ने दावा किया है कि उसकी उम्र 21 वर्ष है और वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है। उसने यह भी कहा कि दोनों के बीच पिछले छह से सात वर्षों से संबंध थे और उसने इस संबंध की जानकारी अपने परिजनों को भी दी थी, लेकिन परिवार ने उसकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि परिजन उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से कराना चाहते थे, जिसके चलते वह अपनी इच्छा से युवक के साथ चली गई। युवती ने यह भी कहा कि उसका अपहरण नहीं किया गया है और वह अपनी मर्जी से युवक के साथ है। साथ ही उसने कहा कि यदि उसे या उसके पति को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे।


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने बताया कि थाना कालपी में 8 जुलाई 2026 को ओम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed