फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kuldeep in the long jump and topped Anjali

लंबी कूद में कुलदीप और अंजली अव्वल

Fri, 21 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 21 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep in the long jump and topped Anjali
कदौरा में आयोजित युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजयी अंकिता। - फोटो : अमर उजाला
महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा में चल रही तीन दिवसीय 61 वीं जनपदीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता केे दूसरे दिन शुक्रवार को लंबी कूद, सौ मीटर दौड़, आठ मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। लंबी कूद जूनियर बालक में कुलदीप रामपुरा ने प्रथम, बालिका वर्ग में अंजली राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 61वीं जनपदीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता केे दूसरे
विज्ञापन


दिन लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में कुलदीप प्रथम, असमान द्वितीय रहे। लंबी कूद सब जूनियर बालिका वर्ग में अंजली राठौर प्रथम, समीक्षा द्वितीय रही। लंबी कूद जूनियर बालकों में तसलीम खान प्रथम, रविकांत द्वितीय, सोनू तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका लंबी कूद में छाया प्रथम, शालिनी राठौर द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद सीनियर बालकों में
विज्ञापन


मनोज कुमार प्रथम, भूप सिंह द्वितीय, लंबी कूद बालिका सीनियर में दिव्या प्रथम, मुबीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में अंकिता शर्मा प्रथम, प्रीति द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में तसलीम प्रथम, सोनू (बबीना) द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, सविता द्वितीय रही। 800 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग में प्रदीप सिंह प्रथम, भूप सिंह द्वितीय, 800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय रही। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में अंकिता


वर्मा प्रथम, शिवानी द्वितीय रही। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पृथ्वीपाल सिंह, मनोज सिंह, विकास सिंह, पुुरुषोत्तम कुशवाहा, हाकिम सिंह, डीके श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, रुद्रप्रताप सिंह, एकेे गुर्जर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 65 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed