फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Khatauni operator found charging Rs 20, DM immediately removed him

Jalaun News: 20 रुपये वसूलता मिला खतौनी ऑपरेटर, डीएम ने तत्काल हटाया

Tue, 09 Sep 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Khatauni operator found charging Rs 20, DM immediately removed him
कोंच। संपूर्ण समाधान दिवस के तुरंत बाद सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने तहसील के खतौनी कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खतौनी कंप्यूटर ऑपरेटर जयकुमार (सविदा कर्मचारी) किसानों से निर्धारित 15 रुपये की जगह 20 रुपये वसूलते हुए मिला।
विज्ञापन


डीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से पूछताछ की तो उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की कि ऑपरेटर 20 रुपये लेकर ही खतौनी नकल निकाल रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने ऑपरेटर को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से उसे हटाने के निर्देश एसडीएम ज्योति सिंह व प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह को दिए। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि खिड़की पर स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए कि खतौनी की नकल 15 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित कराए जाएं, ताकि किसान सीधे शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed