फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kanpur businessman robbed of half a million

कानपुर के कारोबारी से ढाई लाख की लूट

Sun, 11 Oct 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उरई।
अमर उजाला ब्यूरो उरई। Updated Sun, 11 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur businessman robbed of half a million
कोंच/जालौन। दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर कार सवार कानपुर के चीनी व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की। यह वारदात रविवार को जालौन- कोंच मार्ग स्थित भेंड गांव के पास हुई। पुलिस ने नाकेबंदी की, पर लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कानपुर के नयागंज निवासी दिनेश अग्रवाल चीनी के थोक व्यापारी हैं। दोपहर तकरीबन 2 बजे जालौन से तगादा कर लौट रहे थे। कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड गांव के पास उनकी कार को दो बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे लगा दिया और कार के शीशे तोड़कर रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी ने 100 नंबर कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर पुलिस ने वायरलेस पर लूट का मैसेज किया। नाकेबंदी कराई। गाड़ियों की सघन जांच भी हुई पर लुटेरों की हवा तक नहीं लगी। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि लुटेरे मुंह बांधे थे और खेतों के रास्ते बाइक से भागे हैं। कोतवाल रुद्र कुमार सिंह ने बताया बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed