{"_id":"606b5c6b8ebc3ec89c7817be","slug":"kamakhya-ruki-orai-news-knp621767981","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से टकराकर तीन अन्ना मवेशियों की मौत, आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से टकराकर तीन अन्ना मवेशियों की मौत, आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। कानपुर-झांसी ट्रैक पर उसरगांव आटा सेक्सन की क्रासिंग के बंबू पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सिग्नल फेल हो जाने से कामाख्या आउटर पर खड़ी हो गई। इस दौरान कामाख्या आठ मिनट तक खड़ी रही। मैनुअल तरीके से सिग्नल देकर गाड़ी को पास किया गया। वहीं आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक उसरगांव आटा सेक्शन में सोमवार की दोपहर गुवाहाटी से इंदौर जाने वाली कामाख्या जब आटा स्टेशन के नजदीक पहुंची। अभी उरई से आटा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने रेलवे क्रॉसिंग के बंबू में टक्कर मार दी। जिससे वह टूट गया और सिग्नल प्रणाली भी गड़बड़ा गई। सिग्नल लाल हो जाने से कामाख्या एक्सप्रेस होम सिग्नल पर खड़ी हो गई। ड्राइवर ने इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात आटा स्टेशन मास्टर पीके निरंजन को दी। उन्होंने तत्काल वॉकी टॉकी से इंजन के चालक से बात कर सतर्कता आदेश देकर मैनुअल सिग्नल पर गाड़ी को पास किया। इसके चलते ट्रेन करीब आठ मिनट खड़ी रही। उधर सूचना पाकर आरपीएफ भी पहुंच गई। उन्होंने क्रासिंग पर लगे जाम को बहाल कराया। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। (संवाद)
मालगाड़ी से टकराए अन्ना मवेशी, तीन मवेशी मरे
उरई। कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक के बड़ागांव क्रॉसिंग के पास कानपुर से झांसी जा रही मालगाड़ी से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। जिससे तीन मवेशी मर गए। इस दौरान मालगाड़ी 30 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
बतादें कि सोमवार की दोपहर 12 बजे बजे कानपुर से झांसी जा रही मालगाड़ी जब रेलवे क्रासिंग नंबर 178 बड़ागांव के पास से गुजर रही थी तभी ट्रैक पर मवेशियों का झुंड आ गया। जब तक चालक आनंद ट्रेन को धीमा कर खड़ी करते तब तक तीन मवेशी आकर इंजन से टकरा गए और मौत हो गई। इसकी सूचना चालक ने भुआ रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अरुण कुमार को दी और कंट्रोल को अवगत कराया। चालक ने सह चालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को निकाला। इसके चलते मालगाड़ी 12.05 बजे से 12.36 बजे तक खड़ी रही।