फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Juvenile Judicial Board reaches case of beating of boys

किशोर न्यायिक बोर्ड पहुंचा लड़कों की पिटाई का मामला

Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Juvenile Judicial Board reaches case of beating of boys
उरई। तीन दिन पूर्व कोटरा थाने में टप्पेबाजी के आरोप में दो नाबालिग लड़कों की पिटाई का मामला अब किशोर न्यायिक बोर्ड के पास भेज दिया गया है। बोर्ड के अधिकारी ही पूरे मामले की जांच करेंगे, नाबालिगों और उनके परिजनों के अलावा पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से बोर्ड को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पूर्व कोटरा थाने में टप्पेबाजी के आरोप में ऐंधा गांव के दो लड़कों पर एक युवक ने 33 हजार की टप्पेबाजी का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस प्रधान की मदद से उक्त दोनों नाबालिग को लेकर शुक्रवार को कोटरा थाने आई थी। शनिवार को परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने दोनों लड़कों की बेरहमी से पिटाई और देर रात उन्हें शनिवार को आने के लिए कहकर छोड़ दिया। परिजनों ने अधिकारियों को तहरीर दी तो मामला तूल पकड़ गय। एएसपी स्वयं जांच के लिए शनिवार को पहुंचे थे। सोमवार को पूरा ममाला किशोर न्यायिक बोर्ड के सुपुर्द कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सुधांशू पटेल ने बताया कि लड़कों ने थाने में जो बयान दिए थे, उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी बोर्ड को सौंपी गई है। जल्द ही बोर्ड की टीम आकर मामले की जांच करेगी। एएसपी के मुताबिक किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी और दोषी बख्शे भी नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed