फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Joints on the railway track inspector reprimand manipulation

ज्वाइंटों में गड़बड़ी पर रेल पथ निरीक्षक को फटकार

Sat, 16 Apr 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 16 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Joints on the railway track inspector reprimand manipulation
उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम। - फोटो : अमर उजाला
रेल लाइन दोहरीकरण के चलते उरई में बनने वाले एक और प्लेटफार्म की जगह व कार्य की प्रगति देखने के लिए शनिवार को रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम उरई आए। यहां उन्होंने नए प्लेटफार्म के लिए जगह देखी। इस दौरान रेल पटरियों के बीच ज्वाइंटों की खराब गुणवत्ता पर उन्होंने रेल पथ निरीक्षक को फटकार लगाई।   कानपुर से झांसी के बीच रेल लाइन
विज्ञापन


दोहरीकरण का काम करीब चार वर्षों से चल रहा है। वर्ष 2018 तक इस काम को पूरा किया जाना है। रेल लाइन दोहरीकरण के कारण कई नए प्लेटफार्म भी बनाए जाने हैं। उरई में भी एक नया प्लेटफार्म बनना है। इस प्लेटफार्म की जगह का निरीक्षण करने के लिए डीआरएम एसके अग्रवाल शनिवार को स्पेशल ट्रेन से उरई आए। यहां पर उन्होंने प्लेटफार्म के लिए जगह
विज्ञापन


का निरीक्षण किया। इसके साथ ही रेलवे लाइन दोहरीकरण के काम की प्रगति भी देखी। इस दौरान उन्होंने रेल निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में और तेजी लाई जाए, ताकि तय समय पर काम पूरा किया जा सके। निरीक्षण के दौरान रेल पटरियों के ज्वाइंटों में गुणवत्ता सही नहीं मिली। इस पर उन्होंने रेल पथ निरीक्षक को फटकार लगाई। अंत में
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि काम तेजी से हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उरई से जालौन तक रेल लाइन बिछाने का फैसला बोर्ड को करना है। इस मामले में वह कुछ नहीं कह सकते। इस मौके पर एडीआरएम दिनेश सिंह, सीनियर डीईएन मनोज कुमार, एई एन जी विश्वनाथ, सीनियर डीओएन श्रीकृष्ण शुक्ला, स्टेशन मास्टर उरइ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed