फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi-Kanpur travel will be expensive on the highway from tomorrow

Jalaun News: कल से हाईवे पर महंगा हो जाएगा झांसी-कानपुर का सफर

Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Kanpur travel will be expensive on the highway from tomorrow
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित उकासा-चमारी टोल टैक्स से निकलने वाले वाहनों को एक अप्रैल से पांच से लेकर 50 रुपये तक अतिरिक्त देने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल टैक्स की बदली दरें एक अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी। उकासा-चमारी टोल पर कार जीप या वैन से एक तरफ की यात्रा के लिए पांच रुपये अतिरिक्त देना होगा, जबकि वापसी पर 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर उकासा-चमारी टोल प्लाजा पड़ता है। अब हाईवे पर टोल टैक्स की दर में में इजाफा किया गया है। वर्तमान में उकासा-चमारी टोल पार करने पर एक तरफ की यात्रा के लिए कार जीप अथवा वैन पर 100 रुपये टैक्स लगता था। एक अप्रैल से 105 रुपये देने होंगे। वापसी के लिए 150 की जगह 160 रुपये चुकाने होंगे। 20 किलोमीटर रेंज के स्थानीय व्यावसायिक वाहनों के लिए वर्तमान में हर महीने 315 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता था। एक अप्रैल से 330 रुपये देना पड़ेगा। ट्रक दो एक्सल के लिए अब तक एक तरफ की यात्रा के लिए 340 की जगह 360 रुपये लगेंगे। दोनों तरफ की यात्रा के लिए 510 की जगह 535 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

एक अप्रैल से थ्री एक्सल वाहनों को एक तरफ के लिए 370 की बजाय 390 रुपये देने होंगे। वहीं, दोनों तरफ की यात्रा के लिए 555 की जगह 585 रुपये चुकाने होंगे। ओवरसाइज वाहनों को पहले एक तरफ की यात्रा के लिए 650 के स्थान पर 685 रुपये देने पड़ेंगे। दोनों तरफ की यात्रा के लिए 975 की बजाय 1025 रुपये चुकाने पड़ेंगे। ओवरसाइज वाहनों के टोल टैक्स में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed