फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelry and cash theft from closed house, nephew accused of theft

सूने घर से जेवर नगदी सहित डेढ़ लाख की चोरी, भतीजे पर लगाया आरोप

Fri, 11 Oct 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash theft from closed house, nephew accused of theft
टूटी पड़ी अलमारी को दिखाती महिला - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरवा में बंद घर से जेवर-नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये की चोरी हो गई। सुबह जब महिला मायके से घर लौटी तो चोरी का पता चला। उसने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। महिला ने तहरीर देकर चोरी का आरोप अपने भतीजे पर लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पुरवा कुरयाता निवासी विधवा वंदना पत्नी स्व. राममूरत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह अपने पिता के साथ हमीरपुर स्थित मायके गई थी, घर पर कोई नहीं था। महिला ने आरोप लगाया है कि सूना घर देख कर भतीजे अजय सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी गुजौरा थाना कुरारा जिला हमीरपुर ताला तोड़ कर घर के अंदर घुस आया
विज्ञापन

और कमरों में रखे बक्से अलमारी आदि के लाक तोड़ कर सोने के बाले, अंगूठी, चांदी की पायल, अंगूठी, 10 हजार रुपये एवं गेहूं चावल सहित मकान के कागजात व अन्य जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। वह जब सुबह लौट कर आई तो घर का ताला टूटा व अंदर सामान बिखरा देखकर सन्न रह गई। तभी मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तुम्हारा भतीजा घर में घुसा था। महिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और भतीजे पर चोरी का आरोप लगाकर तहरीर देने पर युवक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को भी कर चुका है अगवा
वंदना ने बताया कि उसके पति की मौत दो वर्ष पूर्व बीमारी से हो चुकी है उनके नाम दो बीघा जमीन है। आरोप लगाया कि जमीन हथियाने के लिए जेठ का बेटा अजय दो दिन पूर्व उसकी चार वर्षीय पुत्री पलक को घर से सोते समय उठाकर ले गया था और धमकी दी थी कि जमीन मेरे नाम करो वर्ना पुत्री को मार दूंगा, जिसकी शिकायत थाना पुलिस से भी की थी। तब पुलिस ने पुत्री को बरामद किया था पर अजय पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed