{"_id":"67d5c82f5a732ae7190e99ee","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-farmers-house-orai-news-c-224-1-ori1005-126908-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किसान के घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किसान के घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी
Sun, 16 Mar 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिरसाकलार। घर में घुसे चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सूटकेस लेकर भाग गए। उसमें लाखों रुपये की जेवर व नकदी थी। सुबह परिजनों ने जब कमरे का टूटा ताला व बिखरा सामान देखा तो होश उड़ गए।
थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव निवासी किसान जगराम सिंह व पत्नी मोतीकुंवर गुरुवार को घर के बाहर सो रहे थे। जबकि मां सोमवती घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान किसी समय रात में उनके घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखा सूटकेस चोरी कर लिया और उसे खेत में ले जाकर तोड़ने के बाद जेवर नकदी चुरा ले गए। सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो टूटा ताला व बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। सूटकेस भी घर से दो मीटर दूर खेत में पड़ा था। जगराम ने बताया कि चोर उसके घर से पायल, बिछुआ, बाला, बेसर, 3 जोड़ी तोड़िया व नकदी सहित डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।