फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelery and cash worth eight lakhs stolen from farmer's house

Jalaun News: किसान के घर से आठ लाख के जेवर-नकदी चोरी

Mon, 12 Feb 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 12 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth eight lakhs stolen from farmer's house
आटा। किसान के घर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से लाखों रुपये के जेवर नकदी पार कर दी। इसके बाद चोर एक और घर में दाखिल हुए जहां उन्होंने दुकान में रखी गुल्लक से रुपये पार कर दिए। सुबह जब गृहस्वामी सोकर जागे तो बिखरा सामान व टूटे ताले देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कहटा गांव निवासी सुनील कुमार द्विवेदी शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। इसी दौरान रात में किसी समय दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये, तीन मंगलसूत्र, एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, सात अंगूठियां, कान के कुंडल, एक नथ, बेंदी, चांदी की हाफ पेटी, तोड़िया, पायल व 500 ग्राम चांदी का पीस चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह सुनील की पुत्री ऋतु सोकर जागी तो कमरे में बिखरा सामान देख उसने आवाज दी। सुनील ने बताया कि वह मिर्च की खेती करता है। मिर्च बेचने के बाद उसने कुछ दिन पहले ही अलमारी में रुपये रखे थे। उसका यहां करीब आठ लाख की चोरी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, गांव के ही जगदीश के घर में खुली दुकान से चोरों ने गुल्लक से तीन हजार की नगदी पार कर दी। सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची थी। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक वर्ष पहले हुई लाखों की चोरी का नहीं हो सका खुलासा
कहटा गांव में एक वर्ष पहले ही किसान लखन राजपूत के घर से करीब दस लाख रुपये की चोरी हो गई थी। लेकिन पुलिस अभी तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। शनिवार को दूसरी चोरी हो गई। लोगों का कहना है कि घटना होने के बाद भी पुलिस कभी भी गांव में गश्त करने नहीं आती है। जिससे चोर सक्रिय हो जाते हैं और घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है। 2 फरवरी को ही थाना क्षेत्र के करमेर गांव में शत्रुघ्न के घर से हुई लाखों की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed