{"_id":"62d847cd19f5a144056e5912","slug":"jam-imposed-at-kamsera-crossroads-for-electricity-orai-news-knp708609753","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए कमसेरा चौराहे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए कमसेरा चौराहे पर लगाया जाम
विज्ञापन
कमसेरा चौराहे पर जाम लगाए लोग।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। अमखेड़ा फीडर के 18 गांवों की पांच दिन से विद्युत आपूर्ति बंद होने पर 50 उपभोक्ताओं ने कमसेरा के पास बुधवार को जाम लगा दिया। ढाई घंटे जाम के चलते रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने एसडीओ कौशलेंद्र सिंह व जेई विद्युत नवीन कनौजिया से बात कर शीघ्र बिजली आपूर्ति चालू कराने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
खकसीस सब स्टेशन के अमखेड़ा फीडर से 18 गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती हैं। जर्जर तारों के अक्सर टूटने को लेकर शनिवार से अमखेडा़, चाकी, इकहरा, भंगा, गोहनी, कमसेरा, छिरिया, दमा, अलाईपुरा, मलकपुरा गांवों की बिजली बंद हैं। विद्युत आपूर्ति से परेशान आधा सैकड़ा उपभोक्ता दीपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार, रंधीर सिंह की अगुवाई में बंगरा जालौन रोड पर कमसेरा के पास सुबह जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने जाम लगाए वैठे लोगों से बात कर जाम खुलवाया।
-----------------------
पानी के लिए तरसे बच्चे
माधौगढ़। ढाई घंटे से तीन घंटे तक जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के लिए छोटे छोटे बच्चे परेशान दिखे। वहीं दो से तीन घंटे भीषण गर्मी के चलते यात्री परेशान दिखे। (संवाद)
विज्ञापन
-------------------------
फोटो20- पुलिस गिरफ्त में विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपी आसिफउद्दीन। संवाद
बिजली विभाग की टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
कोंच। पिछले दिनों बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला और मारपीट करने के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सोमवार की सुबह कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में बिजली चोरी पकड़ने गए एसडीओ, अवर अभियंता व विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की घटना हुई थी। इसमें एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी आसिफउद्दीन निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
----------------
बिजली समस्याओं के निदान के लिए टास्क फोर्स
डीएम चांदनी सिंह बोली, एसडीएम करेंगे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीएम चांदनी सिंह ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने एवं बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तहसील वार टास्क फोर्स का गठन किया है। इसकी निगरानी एसडीएम करेंगे।
उन्होंने बताया कि तहसील उरई में एसडीएम रामकुमार मोबाइल नंबर 9554416347, एसडीओ उरई नगरी क्षेत्र प्रथम राजेश पटेल मोबाइल नंबर 9415909404, एसडीओ उरई नगरी क्षेत्र द्वितीय मोबाइल नंबर 9315090599, एसडीओ उरई ग्रामीण क्षेत्र शैलेंद्र सिंह मोबाइल नंबर 8004912533ए जारी किए गए हैं। तहसील कोंच में एसडीएम केके सिंह मोबाइल 9454416350, एसडीओ कोंच अनिरुद्ध मौर्य मोबाइल 9415909401, तहसील जालौन में एसडीएम राजेश सिंह मोबाइल 9454416348, एसडीओ जालौन कौशलेंद्र सिंह मोबाइल 9415909403, एसडीओ कुठौंद अखिलेश यादव मोबाइल नंबर 9415909524 जारी किया है। तहसील कालपी में एसडीएम अंकुर कौशिक मोबाइल 8454416349, एसडीओ कालपी आदर्श राज मोबाइल 9415909502, एसडीओ कदौरा रिषभ राजपूत मोबाइल 9453021159, तहसील माधौगढ़ में एसडीएम अंगद यादव मोबाइल 9454416351, एसडीओ माधौगढ़ अभिषेक सोनकर सिंह मोबाइल नंबर 9415909528 किया है। डीएम ने सभी टीमों को निर्देशित किया है वह अपने अधिकार क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित करते हुए विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेगी। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली विद्युत शिकायतों को त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगी। इस संबंध में संबंधित एसडीओ अपने क्षेत्र का एक शिकायत रजिस्टर अनुरक्षित करेंगे। जिनमें प्राप्त होने वाली शिकायतों को अंकित करेंगे। जिसमें शिकायतकर्ता का नाम मोबाइल नंबर निस्तारण का दिनांक अंकित रहेगा। संबंधित एसडीएम इन शिकायतों का अनुश्रवण सुनिश्चित करेंगे और निस्तारण की गुणवत्ता की क्रॉस जांच कर भौतिक सत्यापन कराएंगे।
--------------------------
------------------------