फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: theft of one crore revealed in the house of forest officer

जालौन: वनाधिकारी के घर हुई एक करोड़ की चोरी का खुलासा, एक किलो सोना, आधा किलो चांदी और 37 लाख बरामद

Tue, 23 Feb 2021 06:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: theft of one crore revealed in the house of forest officer
जानकारी देते एसपी, पीछे पुलिस कर्मियों के साथ खड़े पकड़े गए चोर। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन में अर्से बाद सबसे बड़ी चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। वनाधिकारी के घर से करीब एक माह पूर्व हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी में पुलिस व एसओजी ने लगभग 90 लाख के जेवर और नगदी बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक ज्वैलर्स समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


एसपी डॉ यशवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चोरी गई और बरामद रकम की जानकारी इनकम टैक्स और विजिलेंस को भी दी जाएगी, ताकि इतनी संपत्ति वनाधिकारी के पास कहां से आई, इसका भी पता चल सके। बता दें कि बीती 29 जनवरी को नया पटेल नगर निवासी जगदेव सिंह जो कि वर्तमान में उप प्रभागीय वनाधिकारी (महरौनी) लललितपुर में कार्यरत हैं, के घर पर चोरी हुई थी।
विज्ञापन


 

वनाधिकारी ने अपने किरायेदार राजबहादुर, पत्नी रेखा व बेटे हर्ष उर्फ हैप्पी के खिलाफ उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस और एसओजी टीमों को लगाया गया था। पुलिस व एसओजी ने मंगलवार को उरई से कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी मोड़ के पास हर्ष उर्फ हैप्पी व उसके पिता राजबहादुर को गिरफ्तार किया।

उनकी निशानदेही पर हैप्पी के दो साथियों रोहित पुत्र राजकुमार यादव निवासी नया पटेल नगर और ज्वैलरी की दुकान करने वाले आशीष सोनी पुत्र रामलाल निवासी हाल पता नया पटेल नगर को गिरफ्तार किया। इन चारों के पास से पुलिस को चोरी किया गया लगभग एक किलो सोना (931.630 ग्राम) जिसकी अनुमानित कीमत 47 लाख रुपये, करीब आधा किलो चांदी (490.500 ग्राम) अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये, करीब 37 लाख रुपये नगद के अलावा एक कार भी बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि हैप्पी के मुताबिक उसने अपने साथी आशीष की मदद से कुछ ज्वैलरी बेच दी है। मामले में एक और अभियुक्त की तलाश की जा रही है। बताया कि वनाधिकारी ने अपनी एफआईआर में भी चोरी गई पूरी रकम स्पष्ट नहीं की थी, लिहाजा इनकम टैक्स और विजिलेंस को भी बरामदगी से अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed