{"_id":"6035004924abfc7d66197e4d","slug":"jalaun-shohde-burnt-mother-s-shop-for-not-marrying-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: बेटी से शादी नहीं कराने पर शोहदे ने मां की दुकान फूंकी, पुलिस ने शिकायत करने गई पीड़िता को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: बेटी से शादी नहीं कराने पर शोहदे ने मां की दुकान फूंकी, पुलिस ने शिकायत करने गई पीड़िता को भगाया
Tue, 23 Feb 2021 06:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के कदौरा में एक शोहदे ने एक युवती से छेड़खानी करते हुए शादी करने के लिए उसकी मांबेटी से शादी न कराने के विरोध में मां की परचून की दुकान को फूंक डाला। कोंच पुलिस की तरह कदौरा पुलिस ने भी पीड़ित पक्ष को जांच का आश्वासन देकर टरका दिया।
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि कस्बे का ही एक युवक पिछले कई माह से उसकी बेटी के साथ जबरन शादी कराने का दबाव बना रहा था। तीन दिन पूर्व वह बेटी को हमीरपुर रिश्तेदार के घर छोड़ आई थी।

इसी बात की खुन्नस पर मंगलवार सुबह लगभग तीन बजे आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ आकर घर में रखी परचून की दुकान में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग की लपटें देख कर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
पड़ोसियों ने भाग रहे युवकों को पकडने का प्रयास किया तो वे जान से मारने की धमकी दे कर भाग निकले। आग से दुकान का पूरा सामान जल गया। बेटी के कुछ जेवर भी उसने दुकान में ही छिपा कर रखे थे, सबकुछ खाक हो गया।
करीब एक से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। वहीं इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि सोमवार को ठीक इसी तरह छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने युवती के घर के बाड़े में भी आग लगा दी थी।