{"_id":"611fee8e8ebc3e7a1117ca83","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6472907109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के बाहर से दरोगा की ही बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के बाहर से दरोगा की ही बाइक चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। माधौगढ़ कोतवाली में तैनात दरोगा की बाइक कोतवाली के सामने से ही चोरों ने पार कर दी। पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो पूरी कोतवाली में ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन चोरों और बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। मामला पुलिस विभाग से संबंधित था तो एफआईआर तत्काल दर्ज कर ली गई। सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि चोरों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
शुक्रवार की सुबह माधौगढ़ कोतवाली में तैनात दरोगा सोनू ने अपनी अपाचे बाइक कोतवाली के सामने खड़ी कर भीतर चले गए। कुछ देर बाद जब दरोगा वापस बाहर निकले तो बाइक नदारद थी। यह देख उनके होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
बता दें कि इसी तरह करीब पंद्रह दिन पूर्व चोरों ने खंड विकास कार्यालय परिसर से सचिव शैलेश सोनकर की बाइक भी पार कर दी थी। शुक्रवार को पूरे दिन दरोगा की बाइक चोरी चर्चा का केंद्र बनी रही।