फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

गलाघोंटू से 17 मवेशियों की मौत

Wed, 18 Aug 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
गलाघोंटू से 17 मवेशियों की मौत
विज्ञापन

- थम नहीं रही बीमारी, मवेशियों की मौत से पशुपालन विभाग उदासीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के बड़ागांव में टीकाकरण न होने की वजह से 17 जानवर गलाघोंटू रोग की वजह से दम तोड़ चुके हैं। पिछले कई दिनों से गांवों में बीमारी के चलते पशुओं की मौत हो रही है। वहीं, पशुपालन विभाग ने अभी तक जानवरों को रोग से बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। जिससे गांव के पशुपालकों में रोष व्याप्त है।
बरसात के मौसम में जानवरों में होने वाली बीमारी में एक गलाघोंटू रोग है। रोग होने पर जानवर खाना-पानी छोड़ देते है। इसका एक मात्र ही इलाज टीका है।
बता दें कि कदौरा ब्लॉक के ग्राम बड़ागांव में यह रोग लगातार फैलता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत तीन दिनों में लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा भैंसों की मौत गलाघोंटू रोग की वजह से हो चुकी है। साथ ही बड़ी संख्या में अन्ना मवेशियों की भी मौत हुई है, जिनके शव खुले मैदानों में पड़े है। इनसे भीषण दुर्गंध आती है। अभी भी गांव में जानवर बीमार हैं जिनको देखने वाला कोई नहीं है। शिकायत के बाद भी पशुपालन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

बड़ागांव के अशोक की 2, छोटेबाबू की 2, तेजकुमार की 2, सूरज की 1, रामआसरे की 1, बबलू की 2, महेश की 1, हरिओम की 1, रजपाल की 2, विशाल की 1, पिल्लू विश्वकर्मा की 2, भैंसों की मौत गला घोंटू से हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अधिकारी सिर्फ फोटो खिंचवा कर खानापूरी करते हैं, कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस संबंध में एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही पशुपालन विभाग की टीम को गांव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed