{"_id":"611c051d8ebc3e42b23cc79a","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6466972194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी की परीक्षा में 235 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी की परीक्षा में 235 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
-परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस।
- फोटो : ORAI
उरई। प्रवक्ता संवर्ग चयन (पीजीटी) की परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में सनातन धर्म इंटर कॉलेज, जीआईसी और जीजीआईसी में परीक्षा हुई। जिसमें 810 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 653 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 157 गैरहाजिर रहे। शाम की पाली की परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। इसमें 533 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें 475 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 78 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 1363 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1128 ने परीक्षा दी और 235 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
डीएम प्रियंका निरंजन ने परीक्षा में पारदर्शिता के लिए हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी। परीक्षा शांतिपूर्वक निपट गई। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि अधिकारियों की टीमें लगातार भ्रमण करती रहीं। केंद्र व्यवस्थापक पूरी मुस्तैदी से परीक्षाओं में संलग्न रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ हुईं। सभी केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था मुस्तैद की गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी परीक्षा होनी है।
परीक्षा के चलते दुकानदारों को हुई परेशानी
परीक्षा को लेकर दुकानदारों को परेशानी हुई। आर्य कन्या मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि पीजीटी की परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह पुलिस ने आकर कंप्यूटर सेंटर और फोटोकॉपी की दुकानें न खोलने की हिदायत दी थी। जबकि आसपास किसी सेंटर पर परीक्षा नहीं हो रही थी। इसके बावजूद पुलिस ने उनकी दुकानें बंद करवा दी। (संवाद)