{"_id":"611c02528ebc3e42fb5c2e09","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6466958114","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग पीड़ित बच्चों को गोद लेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग पीड़ित बच्चों को गोद लेगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने टीबी नोटिफिकेशन में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की वार्षिक प्रविष्टि में इसका अंकन अवश्य किया जाए। लापरवाही करने वाले व कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिले में क्षय रोग का इलाज ले रहे सभी बच्चों को जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिया जाए। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी से कहा कि जिले के सभी टीबी यूनिट में जो भी परेशानियां आ रही हों उन समस्याओं से सीडीओ को अवगत कराएं। अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस दौरान सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, डीपीआरओ डॉ. अवधेश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुग्रीव बाबू, मेडिकल कॉलेज से विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।