फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

संचालन में लापरवाही पर डेयरी प्रबंधक पर कार्रवाई

Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
विकास भवन सभागार में बैठक लेती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी के तमाम निर्देशों के बाद जिले में संचालित दूध डेयरी रफ्तार नहीं पकड़ रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में लक्ष्य में फिसड्डी रहने पर डेयरी प्रबंधक व तीन कर्मचारियों के एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने खादी ग्राम उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान लापरवाही पर एक दिन का वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक की शुरुआत दूध डेयरी से की गई। जिस पर उन्होंने प्रबंधक दूध डेयरी को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न करने पर 1 महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही प्रबंधक के अधीन 3 कर्मचारियों के भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने डेयरी विकास के लिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा की। जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न करने पर खादी ग्रामोद्योग अधिकारी का 1 दिन का वेतन रोकने साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिनके विद्युत बिल बकाया है और उनके पास बजट उपलब्ध है, वह तत्काल इस माह में विद्युत देय का भुगतान करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभागों की विद्युत काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लक्ष्य के सापेक्ष गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीएचसी पीएचसी व जिला अस्पताल में दवाई की उपलब्धता शत प्रतिशत रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों एवं 50 लाख और उससे अधिक लागत की परियोजनाओं के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed