फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

अगस्त क्रांति मार्च निकाल कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
jalaun news
शहर में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन करते - फोटो : ORAI
उरई। कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न और किसान कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय से अगस्त क्रांति मार्च निकाला। मार्च आर्य कन्या इंटर कालेज, शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए आंबेडकर चौराहे तक गया। इस दौरान कुछ कांग्रेसी महंगाई के विरोध में हाथ में रोटी, बेरोजगारी के विरोध में अर्धनग्न होकर भी प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जेपी पाल, जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, डॉ रेहान सिद्दीकी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह सरसेला ने कहा कि मोदी सरकार किसी भी प्रकार के रोजगार को देने में फेल है। महिलाओं के सम्मान की बात बीजेपी केवल प्रचार.प्रसार में ही करती है। राहुल राय, चौधरी श्यामसुंदर, रामजी, सुरेश सिंघल, अरविंद सेंगर, लालू शेख, मैराज सिद्दीकी, फैजान उल हक ने कहा कि जब मोदी मुख्यमंत्री थे तो उनके जो भी बयान दिए गए थे अब वही बयान झूठे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

भगवानदास, संतोष चौहान, करन श्रीवास ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान पर काले कानून थोप रही है। सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र व्यास, सुधांशु पंडा, पालिकाध्यक्ष सरिता आनंद, दीपांशु समाधिया, एनएस सेंगर, आशु चतुर्वेदी, प्रमोद शुक्ला, प्रिंस त्रिपाठी आदि ने भी विचार रखे। गीतेश तिवारी, राजेश तिवारी, अरविंद दुबे, गुलाब खान आदि मौजूद रहे। रामबाबू जाटव ने बीएसपी छोड़कर अपने 50 समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed