{"_id":"6111725a8ebc3e78e329055e","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6453051187","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकोरी कांड के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हुआ सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकोरी कांड के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन
काकोरी कांड की वर्षगांठ पर उमरी में शहीद व स्वतंत्रता सैनिक सेनानी के परिजनों को सम्मानित करते अ?
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा/ऊमरी। नगर पंचायत ऊमरी में काकोरी कांड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर परिजनों को सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने कहा कि काकोरी कांड ही था, जिसने देश में क्रांतिकारियों के प्रति जनता का नजरिया बदल दिया था। नौ अगस्त 1925 को हुए काकोरी कांड का मुकदमा 10 महीने तक चला था। जिसमें रामप्रसाद विस्मिल, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां को फांसी की सजा हुई। भारत के स्वाधीनता आंदोलन में काकोरी कांड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन इसके बारे में बहुत ज्यादा जिक्र सुनने को नहीं मिलता।
कार्यक्रम में उपायुक्त अशोक कुमार, ईओ उत्तम बंशकार, नगर अध्यक्ष रेखा देवी, अजय द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं, ऊमरी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कुंदनलाल, झुंडीलाल तिवारी, अन्नपूर्णा देवी, लालसिंह, गंभीर सिंह, व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार में नाती व पुत्रवधु को सम्मानित किया गया और उनकी शौर्य गाथा का वर्णन किया गया। इस दौरान ब्रजेंद्र सिंह, विनोद द्विवेदी, रामकुमार, उदयकरन राजपूत, संतोष कुमारी, श्याम चतुर्वेदी, भग्गूलाल शिवहरे, जगदीश नारायण आदि मौजूद रहे।