फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Family imposed a jam on the death of the young man, it was scorching death in suspicious circumstances

जालौन: युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम, संदिग्ध हालात में झुलस कर हुई थी मौत, आरोपी पति-पत्नी पर रिपोर्ट

Sun, 31 Jan 2021 11:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 Jan 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Family imposed a jam on the death of the young man, it was scorching death in suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
जालौन में बीते एक सप्ताह पहले महिला मित्र के घर पर संदिग्ध हालात में झुलस गए युवक को पुलिस व मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। झांसी मेडिकल कालेज में शनिवार की रात उसकी मौत के बाद परिजन रविवार को शव लेकर उरई आए। फिर सड़क पर शव रखकर हत्या का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि पति की मारपीट कर जलाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


लगभग एक घटे तक लगे जाम से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। सीओ व कोतवाल के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने सड़क से शव को हटवाया और आरोपी पति पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी शैलेंद्र अहिरवार ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रेखा नाम की महिला से उसकी नजदीकियां थीं।
विज्ञापन

शैलेंद्र मटर तुड़ाई का ठेका भी लेता था। उसी की ठेकेदारी में रेखा भी काम करती थी, लेकिन भुगतान को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच 24 जनवरी की रात शैलेंद्र राजेंद्र नगर में रेखा के घर गया था। वहां संदिग्ध हालात में आग से जल गया था। हालांकि यह बताया गया कि शैलेंद्र नशे की हालत में खुद पेट्रोल से भरी सीसी लेकर रेखा के घर गया था। वहां पर उसने खुद पर पेट्रोल उड़लेकर आग लगा ली थी।

बाद में गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया। कई दिन जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि रेखा ने षड्यंत्र कर शैलेंद्र को अपने घर बुलाया और फिर साजिश के तहत उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला करार देने की कोशिश कर रही है।

रविवार को मोहल्ले के लोगों के साथ शैलेंद्र की पत्नी प्रीति व परिजन शैलेंद्र के शव को जिला अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद वहां तनाव के हालात बन गए। बाद में सीओ संतोष कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस और जाम लगाए लोगों के साथ भी झड़प होती रही।

 

पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और शव को सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। वहीं कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया आरोपी महिला रेखा व उसके पति किशुन निवासी राजेंद्र नगर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक से सिर पर पीछे गंभीर चोट थी।

पुलिस को लेकर परिजनों में था आक्रोश
शैलेंद्र की पत्नी प्रीति देवी जाम के दौरान रो-रोकर चिल्ला रही थी कि वह घटना के दिन 24 जनवरी से कई बार कोतवाली के कार्रवाई को लेकर चक्कर लगा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी थी।  

परिजनों का रोरोकर बुरा हाल
युवक शैलेंद्र की मौत से पत्नी प्रीति व बेटा यश, बेटी माही, भाई रोहित, चाचा चंद्रमोहन का रो रोकर बुरा हाल था। परिजन सड़क पर रखे शव पर सर पटक पटककर रो रहे थे। प्रीति बार-बार यही कह रही थी अब बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed