फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Body of B.Ed student found on railway track

जालौन : रेलवे ट्रैक पर मिला बीएड छात्रा का शव, पिता पीएसी में दरोगा पद पर तैनात, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 23 Aug 2021 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Aug 2021 09:16 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा के पिता रामसनेही पीएसी में दरोगा के पद पर झांसी में तैनात हैं। पूजा एक भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर की थी। वह बीएड की छात्रा थी। उसकी मौत से मां कमला व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Jalaun: Body of B.Ed student found on railway track
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले के उरई में बीएड की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल विनोद पांडे का कहना है कि मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल परिजन कोई कारण नहीं बता रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी रामसनेही की 19 वर्षीय पुत्री पूजा का शव सोमवार की सुबह शहर के अजनारी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा के पिता रामसनेही पीएसी में दरोगा के पद पर झांसी में तैनात हैं। पूजा एक भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर की थी। वह बीएड की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत से मां कमला व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसकी मौत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। परिवार के कुछ करीबियों का तो यह कहना है कि पूजा घर से शौच के लिए निकली थी।


इंस्पेक्टर के मुताबिक फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अंतिम संस्कार के बाद परिजनों से दोबारा बातचीत की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed