फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Action on two inspectors for indecency with BJP leader

जालौन: भाजपा नेता से अभद्रता पर दो दरोगा लाइन हाजिर, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 18 Sep 2021 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Sep 2021 09:25 PM IST
सार

भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज यादव के मुताबिक वे भी घटना के वक्त कोतवाली में थे। इस मामले में कोतवाल पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Jalaun: Action on two inspectors for indecency with BJP leader
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के जालौन जिले में भाजपा नेता से कोतवाली में अभद्रता करना दो दरोगाओं को महंगा पड़ गया। एसपी रवि कुमार ने दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले के पार्टी कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह जादौन ने बताया कि दो दिन पहले शाम के समय उरई कोतवाली पुलिस उनकी बघौरा निवासी बहन को पकड़कर कोतवाली ले आई थी।
विज्ञापन


बहन का पड़ोसी से विवाद का मामला था। बकौल वीरप्रताप जानकारी पाकर कोतवाली पहुंचे। और पुलिस से मामले की जानकारी का प्रयास किया तो वहां मौजूद दरोगा दिलीप मिश्रा और मंसूर अंसारी ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों दरोगाओं ने कार्यालय प्रभारी संग हाथापाई भी की। तब तक कोतवाली में कुछ और पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

वीर प्रताप के मुताबिक उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पार्टी के जिला पदाधिकारियों से की। साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिराना चाहते।

इसलिए प्रतिष्ठा लगाकर पुलिस अधिकारियों को सीधे फोन कर मामले से अवगत कराया गया। इस बाबत एसपी ने बताया कि दोनों दरोगाओं को भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज यादव के मुताबिक वे भी घटना के वक्त कोतवाली में थे। इस मामले में कोतवाल पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed