फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ????? ?? ????? ?Jailed for sending woman accused along with friend

महिला की हत्या के आरोपी को दोस्त समेत भेजा जेल

Tue, 02 Jul 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
????? ?? ????? ?Jailed for sending woman accused along with friend
कालपी पुलिस की गिरफ्त में महिला के हत्यारोपी। - फोटो : ORAI
उरई/कालपी। कालपी कोतवाली क्षेत्र में महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी महिला का शव सोमवार सुबह जल संस्थान के पीछे पातालेश्वर मंदिर के पास झाड़ियों में अर्द्धनग्न अवस्था में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। महिला की पुत्री ने हत्या का आरोप छंगे पुत्र रामगोपाल अहिरवार निवासी राजेपुरा थाना कालपी पर लगाया था। पुलिस ने छंगे व उसके दोस्त आदित्य चौरसिया उर्फ कल्लू पुत्र स्व. हरीमोहन निवासी सदर बाजार को मंगलवार की सुबह गल्लामंडी कालपी के सामने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली में हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लड़की से प्रेम करता था। जिसका विरोध उसकी मां करती थी जिससे उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि रविवार की देर रात उसका दोस्त आदित्य ही महिला को अपनी बाइक से बैठाकर पातालेश्वर मंदिर के पास लाया था। जहां पहले से ही मौजूद उसने योजनाबद्ध तरीके से महिला का सिर ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी थी और दोस्त के साथ मौके से भाग गया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया और हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed