फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jahtauli main road blocked by floods

Jalaun News: जलभराव से जहटौली का मुख्य रास्ता बना परेशानी का सबब

Sat, 21 Mar 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jahtauli main road blocked by floods
सिरसा कलार। कुठौंद ब्लॉक के गांव जहटौली में पानी निकासी के लिए नाला न बनने के कारण 20 साल पुराने पक्के रास्ते में जलभराव शुरू हो गया है। यह गांव का मुख्य मार्ग है, जिससे ग्रामीण और स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण मुकेश सिंह, रामशंकर, रितिक और रिंकू ने बताया कि पूरे गांव की पानी निकासी के लिए आज तक कोई नाला नहीं बनाया गया। पहले कालपी-मदारीपुर मुख्य मार्ग ऊंचा नहीं था इसलिए घरों का पानी सीधे तालाब तक चला जाता था। अब घरों से निकला पानी 20 साल पुराने पक्के रास्ते पर जमा हो गया है। कई बार बच्चे रास्ते से निकलते समय फिसल कर गिर जाते हैं। महीनों से जलभराव होने के कारण बदबू घरों तक पहुंचने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या और बढ़ जाएगी। जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कुठौंद ब्लॉक के बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही सचिव को भेजकर नापजोख करवाया जाएगा और नाला बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed