फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Issue of anna cattle in panchayat

पंचायत में अन्ना मवेशियों का मुद्दा छाया

Tue, 11 Aug 2020 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Issue of anna cattle in panchayat
गल्ला मंडी में पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : ORAI
कोंच। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में गांवों में चल रहीं अस्थायी गोशालाओं की दुर्दशा का मुद्दा छाया रहा। किसान नेताओं ने कहा कि गोशालाओं पर ग्राम सभाओं द्वारा गंभीरता नहीं बरती जा रही हैै जिसके चलते आवारा मवेशी किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गल्ला मंडी में आयोजितपंचायत में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि अन्ना मवेशियों को गोशालाओं मेें भेजा जाए ताकि खरीफ की फसल को होनेे वालेे नुकसान सेे बचाया जा सके। ओलावृष्टि से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी से कराई जाए। किसान सम्मान निधि का पैसा खातों में भेजा जाए। दैवी आपदा फंड 2019-20 के राहत पैकेज का पैैसा भी तमाम किसान पाने से वंचित हैैं। गांवों मेें आवारा सुअरों के विचरण पर रोक लगाई जाए। नलकूप सं. 94 दिरावटी की केबल बदलवाई जाए एवं विद्युत विभाग की लापरवाही से कुंवरपुरा में दशरथ की भैैंस करंट से मर गई थी, उसका मुआवजा दिलाया जाए। पंचायत की अध्यक्षता आजाद परैथा व संचालन तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. केदारनाथ, ब्रजेश राजपूत, बुद्घ सिंह, गोविंदसिंह, जगत कुशवाहा, जसवंत,कर्णवीर सिंह, रामस्वरूप, विजय सिंह, संतराम, चित्तरसिंह, पर्वत सिंह, दशरथ रजक, डॉ. पीडी निरंजन, रामखिलावन, कौशलकिशोर, आदि रहे।
विज्ञापन

किसानों ने बीज की समस्या उठाई
कदौरा। भारतीय किसान यूनियन की बैठक केशव द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई । किसानों ने कहा कि बाजरा बीज, राजकीय बीज भंडार में उपलब्ध कराने की मांग संगठन की ओर से की जा चुकी है पर अभी तक बीज उपलब्ध नही हुआ है। कई ग्रामों में कृषि योग्य भूमि है उसे समतल कराया जाए ताकि उसमें कृषि कार्य कराए जा सकें। क्षेत्र के लुहरगांव में हैंडपंप व ग्रामीणों क्षेत्रों में कच्ची नालियों एवं वर्षा से टूटी बंधियों को चिह्नित कर उन्हें सही कराया जाए। ब्लाक अध्यक्ष देवकरन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के ग्राम पंडौरा, बारा, लुहरगांव में गंदगी का अंबार है। सफाई कर्मियों को प्रतिदिन काम करने का निर्देश दिया जाए ताकि बीमारी न फैले साथ ही क्षेत्र में संचालित गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए और अन्ना प्रथा पर पूर्ण रूप से रोक लगे। इसके बाद किसानों ने बीडीओ अतिरंजन सिंह को समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि सभी सचिवों व प्रधानों को निर्देश जारी किए जा चुके है कि अपनी अपनी गोशाला में गोवंशों के चारे पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखें साथ ही जो पशु पालक अपने मवेशियों को अन्ना छोड़ते हैं। उनकी सूची बना कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed