{"_id":"5e52c6288ebc3ef3ab7e1993","slug":"intruded-into-the-house-and-molested-orai-news-knp5465275182","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म
विज्ञापन
जालौन। रात में घर में घुसकर घर में अकेली किशोरी के साथ दबंग युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित के ताऊ ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई गांव में ही रहकर खेती किसानी का काम करता है। शनिवार को उसका भाई अपनी बीमार सास को देखने ससुराल गया था। घर में उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली मौजूद थी। तभी रात करीब 12 बजे गांव का ही पवन उर्फ पुत्ती जबरन घर के अंदर घुस गया और तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने भतीजी का मुंह दबा लिया। दुष्कर्म के बाद वह शिकायत करने पर जान से मारने धमकी देकर चला गया।
इसके बाद सुबह लगभग 4 बजे वह दोबारा घर में घुस आया और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन भतीजी के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी दौड़ पड़े तो वह बाहर की कुंडी लगाकर भाग गया। जिसके बाद भतीजी ने 112 नंबर व उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपित युवक को भी हिरासत में ले लिया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।