{"_id":"6100510c8ebc3ee90d4dd762","slug":"interview-of-two-teachers-for-national-award-orai-news-knp6427977109","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दो शिक्षकों का साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दो शिक्षकों का साक्षात्कार
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में वर्चुअल साक्षात्कार देते शिक्षक।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से चयनित दो शिक्षकों का मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में वर्चुअल साक्षात्कार हुआ। दोनों शिक्षकों ने अपनी उपलब्धियां बताई।
बता दें कि जिले से माध्यमिक शिक्षा वर्ग से जनता इंटर कालेज एट के प्रधानाचार्य आनंद कुमार गुप्ता व महात्मा गांधी इंटर कालेज कुदारी के शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए स्क्रीनिंग में चुना गया।
डीआईओएस भगवत पटेल की मौजूदगी में डीआईओएस कार्यालय में उनका वर्चुअल साक्षात्कार लिया गया। आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कालेज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया है। आज उनके कालेज में छात्र और छात्राएं हैं। उन्होंने स्कूल के कायाकल्प में भी सुधार किया है। उन्होंने लोहापीटा समुदाय को भी शिक्षा से जोड़ा।
विज्ञापन
लोहापीटा समुदाय का एक छात्र तो शिक्षक भी बन गया है। इसी तरह विज्ञान शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कौन बनेगा नन्हा कलाम को लेकर नवाचार किया है। उनके प्रयास से ही इंस्पायर अवार्ड में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। उन्होंने कोरोना काल में बच्चों के लिए सौ से ज्यादा वर्चुअल कार्यशालाएं भी की।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि प्रदेश भर से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शिक्षकों के आवेदन मांगे गए थे। जिसमें स्क्रीनिंग कर कुल 82 शिक्षक चयनित किए हैं। हालांकि इसमें प्रदेश भर में तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। आज हुए साक्षात्कार का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।