{"_id":"634eeec8887b3d03022cbd37","slug":"instructions-to-make-security-arrangements-and-stay-alert-orai-news-knp7240055133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के इंतजाम करने और चौकन्ना रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के इंतजाम करने और चौकन्ना रहने के निर्देश
विज्ञापन
कोंच। दीपावली को देखते हुए धनुताल के मैदान में सजी आतिशबाजी की दुकानों का एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह और सीओ शैलेंद्र वाजपेयी ने निरीक्षण किया। दुकानदारों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही। दुकानदारों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने धनुतालाब में पानी की उपलब्धता देखी। उन्होंने दुकानदारों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा, साथ ही हिदायत दी कि खरीददारी के समय पटाखा यहां नहीं चलना चाहिए। अगर जरा सी भी लापरवाही पाई जाती है तो दुकानदार के ऊपर कार्रवाई कर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
धनुताल के मैदान में विगत पांच वर्ष पूर्व आतिशबाजी की दुकानों में आग लगने की घटना के बाद से आसपास रहने वाली आबादी हमेशा आशंकित रहती है। धनुताल के मैदान में बारूद का बाजार सज गया है और प्रशासन की नजरें लगातार उन दुकानों पर लगी हैं। मंगलवार को एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह व सीओ शैलेंद्र वाजपेयी ने इन दुकानों का निरीक्षण किया। फिलहाल अभी आधा दर्जन दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर पटाखे फुलझड़ियां बेचना शुरू किया है।