{"_id":"666f3ac8c23e8b4cde060425","slug":"instructions-to-maintain-cleanliness-around-eidgah-orai-news-c-224-1-ka11004-116021-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ईदगाह के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ईदगाह के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
Mon, 17 Jun 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
जालौन। डीएम व एसपी ने नगर में ईदगाह का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ईदगाह के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए।
डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. ईरज राजा ने बकरीद के पर्व को लेकर तकिया मैदान के पास स्थित ईदगाह व बड़ी ईदगाह का निरीक्षण किया। पैदल भ्रमण कर ईदगाह तक पहुंचे डीएम व एसपी ने कहा कि बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक अदा करें। कुर्बानी में खास ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न हो। कुर्बानी के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें।
साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार से शांतिभंग करने की कोशिश न करें। उन्होंने इस दौरान पालिका कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बकरीद के पर्व पर ईदगाह व आसपास साफ सफाई व्यवस्था सही रखें। लोगों को रास्ते में आने जाने में दिक्कत न हो इसका भी ध्यान रखें।