{"_id":"695586bd3050fc4bf70f9879","slug":"injury-marks-found-on-the-body-of-an-irrigation-department-employee-murder-report-filed-against-unknown-person-orai-news-c-224-1-ori1005-138676-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सिंचाई विभाग के कर्मचारी के शरीर में मिले चोट के निशान, अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सिंचाई विभाग के कर्मचारी के शरीर में मिले चोट के निशान, अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
उरई। सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी की क्रिसमस वाली रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनके पति को रक्तरंजित हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के भेज दिया था। रिपोर्ट में कर्मचारी के शरीर में चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी वीरेंद्र गौतम उर्फ मुन्ना सिंचाई विभाग में रनर के पद पर तैनात थे। वह पत्नी व बच्चों के साथ शहर में ही स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में रहते थे। 25 दिसंबर की रात वह रक्तरंजित हालत में घर के पास पड़े मिले थे। पत्नी ने बताया था कि कुछ उन्हें छोड़कर भाग गए हैं। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
मृतक के पुत्र अनंत ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कर्मचारी के शरीर में चोटों के निशान पाए गए हैं। इस पर पत्नी लता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।