{"_id":"656f6aac151c262ca804a33d","slug":"injured-e-rickshaw-driver-dies-in-suspicious-condition-orai-news-c-224-1-ori1004-7816-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संदिग्ध हालत में घायल ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संदिग्ध हालत में घायल ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
उरई। एक अधेड़ रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पेट में चोट लगने पर परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्नी ने किराए पर ही रह रहे अन्य लोगों पर मारपीट करने का संदेह जताया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा निवासी ई-रिक्शा चालक प्रताप सिंह (48) परिवार से अलग शहर के ही मोहल्ला डिग्गीताल में किराए के मकान में रहता था। रविवार को उसके पेट में चोट लगने के कारण हालत गंभीर हो गई थी। जानकारी मिलने पर पत्नी व भाई उसे अस्पताल ले गए। सोमवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र विपिन ने बताया कि वह छह माह से घर से अलग रह रहे थे। उसकी मौत से पत्नी राजकुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।