फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Information regarding map approval process

Jalaun News: मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया की दी गई जानकारी

Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Information regarding map approval process
उरई। जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष ओडीए राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में मॉडल भवन निर्माण व विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेगुलेशन्स, 2025 के संबंध में मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय में कार्यशाला हुई। इसमें विकास प्राधिकरण के रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट और इंजीनियर मौजूद रहे। कार्यशाला में बताया गया कि ओबीपीएएस पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे मानचित्रों में से अधिकांश मानचित्र उपविधि–2025 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं होते हैं। छोटी तकनीकी कमियों के कारण मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब होता है। इस समस्या से निपटने और मानचित्र स्वीकृति में तेजी लाने के लिए प्रतिभागियों को उपविधियों व नियमों की जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यशाला का संचालन अवर अभियंता मनोज कुमार राठौर ने किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता अनूप कुमार मिश्र व अवर अभियंता अभिषेक ओमर सहित उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed