फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Indira Gandhi's Martyrdom Day and celebrated the birth of Iron Man

इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व लौह पुरुष की मनाई जयंती

Sat, 31 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 31 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi's Martyrdom Day and celebrated the birth of Iron Man
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का
विज्ञापन
शहादत दिवस व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में मनाई गई। कमेटी केे लोगोें ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को एकता दिवस के रूप में मनाते हुए माहिल तालाब पहुंच उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रैली भी निकाली गई

जिसमें बापू के भजन गाए गए। सरदार पटेल, इंदिरा गांधी अमर रहे के नारों लगाए गए। रैली घंटाघर, बजरिया, मुख्य मार्ग होते हुए माहिल तालाब पर आकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा देश संत, महात्माओं, मौलवियों व पादरियों का देश रहा है। हमारी पहचान अनेकता में एकता की है। समूचे विश्व में हिंदुस्तानी है। देश

एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहा है। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी व जिला प्रवक्ता प्रमोद रिछारिया ने कहा कि जिन कांग्रेसियों ने अपना खून पसीना बहाकर देश को खड़ा किया है, वह देश को टूटता हुआ नहीं देख सकते। इस मौके पर मनोज

चतुर्वेदी, रामेश्वर दयाल, सुरेश शांडिल्य, श्रीप्रकाश सरसेला, राजेंद्र तिवारी, आशीष चतुर्वेदी, संतराम नीलांचल, मगन लाल अहिरवार, गुलाब खं, मुन्नी बेगम, असगरी, संजय याज्ञिक आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता चौ. श्याम सुंदर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed