फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Indecency of the secretary who came to the village to tag the toilet

शौचालय की टैगिंग करने गांव पहुंचे सचिव से अभद्रता

Wed, 26 Aug 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Indecency of the secretary who came to the village to tag the toilet
थाना कदौरा में शिकायत करने जाते सचिव व अन्य कर्मचारी - फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम जकसिया गांव में शौचालय की जिओ टैगिंग करने पहुंचे सचिव से गांव के कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। मामूली विवाद से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सचिव में कदौरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम जकसिया के सचिव प्रभात कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि मंगलवार को वह सचिव जगत नारायण, सफाई कर्मी लालाराम व विजय कुमार के साथ जकसिया के मजरा साजदानगर में बनने वाले शौचालय का सत्यापन कर जिओ टैगिंग करने गए थे, तभी गांव के ही केदारपाल व भगवानदीन अपने तीन साथियों के साथ आए और गालीगलौज कर शौचालय संबंधी महत्वपूर्ण अभिलेख छीन लिए, विरोध करने पर हाथापाई कर जेब में रखे 2350 रुपये छीन लिए और जबरन खींच कर अपने साथ ले जाने लगे। चीख पुकार सुन कर बचाने आए सचिव जगत नारायण, सफ ाई कर्मी लालाराम व विजय कुमार के साथ भी दबंगों ने गाली गलौज कर हाथापाई की। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग भाग गए। सचिव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत केदारपाल को शौचालय निर्माण कार्य के लिए 12 हजार की धनराशि दी गई थी, लेकिन निर्माण न कराने पर नोटिस देकर कार्रवाई के लिए कहा था, इसी से नाराज होकर उसने हमला किया है। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि सचिव के साथ हुई घटना से अन्य सचिव भयभीत है। कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस गई है, एक युवक को पकड़ा है, जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सचिवों में आक्रोश, दी कार्य बहिष्कार की धमकी
सचिव प्रभात कुमार के साथ हुई घटना की जानकारी जैसे ही अन्य सचिवों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। सचिव सिकंदर सिंह, जगत नारायण, धीरेंद्र सिंह यादव, वंदना वर्मा ने कहा कि लगातार हो रहीं घटनाओं से हम लोग कैसे कार्य करें, जबकि रोस्टर के हिसाब से गांव-गांव जा कर समस्याएं सुनते हैं और आने वाले प्रधानी चुनाव को देखते हुए गांव में स्थित काफी आक्रामक रहती है। अगर घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो हम लोग कार्य बहिष्कार कर देंगे। वहीं हाल ही में एक युवक ने ब्लाक कार्यालय में घुस कर सचिव से अभद्रता की थी, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed