फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Increase number of patients tested: Mandalayukta

मरीजों की टेस्टिंग की संख्या बढ़ाएं :मंडलायुक्त

Sun, 30 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increase number of patients tested: Mandalayukta
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा - फोटो : ORAI
उरई। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित कोविड 19 कंट्रोल रूम सेंटर में कोरोना संबंधी समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने जनपद में संक्रमित मरीजों की जानकारी की तथा फ ीडिंग के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मरीजों की टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अब प्राइवेट अस्पतालों में भी कोविड़ की जांच की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन के चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा को लेकर देर रात मंडलायुक्त झांसी जिले में पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सख्त निर्देश दिए कि कोविड-19 को लेकर चलाए जा रहे अभियानों में किसी तरह की कोई लापरवाही न की जाए। लापरवाही पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना से हुई मौतों व अब तक की हुई जांचों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी से सवाल जवाब किए। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्पना बरतारिया ने बताया कि, अब कुल 45054 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। संक्रमित मरीजों की संख्या 1216 है, जिसमें 935 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा वर्तमान में संक्रमित मरीज 266 हैं, मृतकों की संख्या 15 हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम संक्रमित मरीज की मृत्यु 25 अगस्त को हुई हैं। उक्त मरीज पिछले 10 वर्षो से डायबिटीज से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएससी 07 है, मोबाईल वैन 02 है। जिला अस्पताल में ठ्र मशीन तथा सैम्लिंग की सुविधा उपलब्ध हैं। राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य द्वारा जानकारी दी गई, कि एल.2 अस्ताल में 1 से 16 तक वार्ड है जिसमें कोविड 19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, अभी हाल में 45 मरीज भर्ती हैं। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि कोविड.19 की जांच की समस्त प्रक्रिया एक ही स्थान पर सम्पन्न की जाए तथा प्रत्येक कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों में भी जांच किट उपलब्ध कराकर जांच की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस की उपलब्धता के विषय में पूछा, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 48 एंबुलेंस उपलब्ध है, जो इस समय सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र सिंह, राजकीय मेडिकल कालेज उरई डॉ. डी नाथ, सूचना विभाग आकाश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में अव्यवस्था पर भड़के मंडलायुक्त, लगाई फटकार
उरई। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा जिला चिकित्सालय परुष उरई एवं राजकीय मेडिकल कालेज उरई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक को साफ-सफाई न होने व कोविड-19 की जांच हेतु समस्त सुविधाएं एक ही स्थान पर न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर कर जिम्मेदारों की फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल के समस्त वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं तथा परेशानियों के विषय में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने तथा होल्डिंग एरिया न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश दिए। निर्माणाधीन शौचालय का जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके इसके बाद उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज उरई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि कोविड.19 संक्रमित मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। भर्ती मरीजों का आक्सीजन लेबल प्रतिदिन चेक किया जाए तथा उनकी भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed