फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In the semi-finals dominated by players of Banda

सेमीफाइनल मुकाबलों में भी रहा बांदा के खिलाडिय़ों का दबदबा

Mon, 13 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the semi-finals dominated by players of Banda
प्रभात तिवारी और अजीत झा (हरी जर्सी साइड), नेट के उस तरफ शिशिर और आनन्द - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जिला बैडमिंटन क्लब की ओर से इंदिरा स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मैचों में दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी बांदा ने अपनी धाक बनाए रखी। जूनियर बालिका वर्ग के दोनों सेमीफाइनल में बांदा के खिलाड़ियों ने विजय पाकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

कोर्ट एक पर खेले गये इस वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बांदा की अंतरा गुप्ता ने प्रयागराज की आकांक्षा तिवारी को सीधे सेटों में 21-15 और 21-14 से हराया तो दूसरे सेमीफाइनल में बांदा की अनुपमा गुप्ता ने बांदा की ही लकी वर्णवाल को 21-13, 16-21, 21-11 से पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में अंतरा गुप्ता का मुकाबला अनुपमा गुप्ता से होगा। ओपन वर्ग महिला के सेमीफाइनल में बांदा की लकी वर्णवाल ने झांसी की कनिका से पहला सेट हारने के बाद दोनों सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

लकी ने यह मैच 14-21, 21-10, 21-18 से जीता। पुरुष ओपन के सेमीफाइनल में दतिया के बाटू ने उरई के रितिक 21-5, 21.5 को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में ग्वालियर के शिब्बू ने झांसी के कृष्णकांत को 21-13, 17.21, 21-16 हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में शिब्बू का मुकाबला दतिया के बाटू के साथ होगा। जूनियर बालक वर्ग युगल में हुए सेमीफाइनल में प्रयागराज के आकाश और वंश यादव ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बांदा की आदित्य और राजवीर की जोड़ी को 21-9, 21-17 से हराया। मिश्रित युगल मैच में सिमरन व कृष्णकांत की जोड़ी ने कनिका और बाटू की जोड़ी को 21-19, 21-16 से हराकर फाइनल खेलना पक्का किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग पुरुष में लखनऊ के शिशिर और आनंद की जोड़ी ने उरई की प्रभात तिवारी और अजीत झा की जोड़ी को 30-18 से शिकस्त दी।

कानपुर के अर्जुन और पवन की जोड़ी ने लखनऊ की आनंद और प्रदीप की जोड़ी को 30-20 से हराया। मैच में आरिफ, सुनील, देवेंद्र, राजेश, आशू ने अंपायर की भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मोहन, क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा, रामराजा गुर्जर, कुमारेंद्र सिंह सेंगर, पलक नायक, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल दिवाकर, मनीषा, सुनीता, आद्या शर्मा, विद्या शर्मा, स्वाति सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed