फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Improve health , received the gift of three centers

सुधरेगी सेहत, मिली तीन केंद्रों की सौगात

Wed, 06 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 06 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Improve health , received the gift of three centers
करीब 50 लाख की लागत से जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात मिलने
विज्ञापन
वाली है। मार्च तक सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट, कुपोषण पुनर्वास केंद्र व सरवाइकल कैं सर जांच की सेवाएं शुरू  हो जाएंगी। इसके लिए संबंधित अस्पतालों को बजट भी रिलीज किया जा चुका है। इस बारे में प्रोजेक्ट प्रमुख डा. बीएम खैर ने बताया कि योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है,

जल्द ही जनता को इसका लाभ मिलेगा। जिला महिला अस्पताल में नवजात की तबियत बिगड़ने के बाद कोई ऐसा सेंटर नहीं था जिससे बच्चे को तत्काल स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस पर शासन ने महिला अस्पताल में 37 लाख रुपये से न्यू बॉर्न केयर यूनिट खोली जा रही है जिसमें नवजात को हर सुविधा मिलेगी। वहीं महिला अस्पताल में ही ब्रेस्ट कैं सर की जांच व इलाज की

भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए महिला डाक्टर को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इस यूनिट में करीब 14 लाख रुपये की लागत आ रही है। इसका काम भी महिला अस्पताल में अंतिम चरण पर है। वहीं कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए जिला अस्पताल में सात लाख रुपये से कुपोषण पुनर्वास केंद्र बनाया जा रहा है। इसमें दस शैया का अलग से कमरा होगा।

इसमें कुपोषित बच्चे को खाना-पानी से लेकर स्वास्थ्य की जांच व दवाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कुपोषित बच्चे की देखभाल के लिए एक परिजन के खाने पीने की व्यवस्था मुफ्त होगी। इसके अलावा 100 रुपये के प्रतिदिन के हिसाब से 14

दिनों तक रुपये मिलेंगे। तीन योजनाओं के लागू होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जिले में इन सेवाओं के शुरू होने से लोगों का काफी सहूलियत मिलेगी।

वर्जन
नया साल स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बेहतर होगा। तीन योजनाओं के शुरू होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कुपोषित बच्चों के लिए सरकार की यह पहल रंग लाएगी। इसके अलावा महिलाओं को भी बेहतर उपचार मुहैया कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। - डा. बीएम खैर,    प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed