फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   I am sick and salt water pumps

बीमार कर रहा हैंडपंप का खारा पानी

Sun, 31 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 31 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
I am sick and salt water pumps
पानी की एक बूंद के लिए सुबह से शाम तक जूझना माधौगढ़ ब्लाक के गीधन की
विज्ञापन
खोड़ गांव में रहने वालों की मजबूरी बन गया है। हालात यह हैं कि गांव में हर कोई पानी को लेकर परेशान है। एक हैंडपंप को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी हैंडपंप खारा पानी देते हैं तो कुछ बंद हैं। खारे पानी को इंसान तो छोड़िए जानवर भी पीना पसंद नहीं करते। इस पानी को पीने

से गांव के बच्चों के दांत पीले हो जाते हैं और शरीर पर खुजली होने लगती है। ऐसा भी नहीं है कि सालों से पानी की दिक्कत झेल रहे ग्रामीणों ने कहीं गुहार न लगाई हो। सांसद से लेकर विधायक और आला अफसर से लेकर बाबू तक सभी की मेजों पर समस्या पहुंची लेकिन समाधान कोई नहीं करा सका। प्रयोगशाला की रिपोर्ट है कि पानी पीने योग्य नहीं है।

अब पानी को उबाल कर ही इस्तेमाल में लिया जा रहा है। गीधन की खोड़ गांव में सालों से खारा पानी समस्या बना हुआ है। गर्मी के मौसम में तो समस्या और भी गंभीर हो जाती है। भीषण गर्मी में तो ग्रामीणों को खारा पानी भी नसीब नहीं होता है। लगभग सभी हैंडपंप और और कुएं पूरी तरह सूख जाते हैं। ऐसे में आसपास के गांवों से पानी लाया जाता है।

महिलाएं घर में पानी को स्वच्छ बनाने के लिए पूरे दिन प्रयास करती हैं। बच्चे और बूढ़े सभी को भोर होते ही पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। घंटों लाइन में लगने के बाद एक बाल्टी पानी बमुश्किल ले पाते हैं। बीहड़ का गांव होने से नेता सिर्फ वोट मांगने और अधिकारी केवल खानापूरी करने ही आते हैं। जब कभी उन्हें ग्रामीणों ने घेरा तो समस्याओं का कागज

थाम लिया और आश्वासन का झुनझुना थमा कर लौट जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खारा पानी जानवर तक नहीं पीते हैं। ग्रामीण चिंतामन, रामकुंअर, रामअवतार, भारत सिंह का कहना है कि कई मर्तबा जमीन में बोरिंग भी कराई गई, लेकिन साफ पानी नहीं मिल सका। इससे साफ है कि जमीन के भीतर पानी में ही कुछ गड़बड़ी है।

वर्जन
मेरे सामने कभी भी गांव की पानी की कोई समस्या नहीं आई है। ऐसी कोई समस्या है तो वह पेयजल की संचालित योजनाओं से पाइप लाइन व्यवस्था के लिए प्रस्ताव करेंगे जिससे हमेशा के लिए पानी का संकट दूर हो जाए। विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पूरी स्थिति पता करेंगे और फिर जितना संभव हो सकेगा प्रयास किया जाएगा कि गांव वालों को स्वच्छ पानी मिल सके। -आरडी प्रसाद, अधिशाषी अभियंता, जल निगम

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed