फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband hanged if his wife did not come from her maternal home

पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने लगाई फांसी

Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Husband hanged if his wife did not come from her maternal home
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
कुठौंद। पत्नी के काफी समय से मायके से न आने से परेशान युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने युवक का शव लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी राजूपाल (35) पुत्र बाबूलाल ने रविवार सुबह घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने जब युवक का शव लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी बात पर झगड़ा होने पर राजू की पत्नी रेनू पिछले लगभग एक साल से अपने मायके में रह रही है। कई बार बुलाने के बावजूद भी वह लौटकर नहीं आई। जिससे रामू मानसिक रुप से परेशान रहता था। परिजनों ने बताया कि उसके एक बेटी मिनी भी है। युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

मृतक राजू पाल की फाइल फोटो

मृतक राजू पाल की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed