फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hundred bigha crop submerged due to drain overflow

नाला का पानी ओवरफ्लो होने से सौ बीघा फसल जलमग्न

Mon, 18 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hundred bigha crop submerged due to drain overflow
माधौगढ़ क्षेत्र में खेतों में भरा पानी - फोटो : ORAI
माधौगढ़। सोप्ता गांव के पास गंधा नाले का पानी के ओवरफ्लो होने से तीन गांवों के दो दर्जन किसानों की एक सैकड़ा बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने तहसीलदार को प्रार्थनापत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम सालिकराम का कहना है कि किसानों के नुकसान की जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सोप्ता, जनकपुरा के पास निकले गंधा नाला की सफाई न होने से शनिवार देर रात नाला ओवरफ्लो हो गया। जिससे तीन गांव सोप्ता, जनकपुरा व सिहारी के दो दर्जन किसानों की एक सैकड़ा बीघा जमीन में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। किसान शशिवेंद्र सिंह, जयपाल सिंह व साहब सिंह ने बताया कि गांव के पास से निकले गंधा नाला में कुटरा माइनर व सिरसा माइनर का पानी आता है।
विज्ञापन

इन दिनों में नाले में पानी आ रहा है और नाले की सफाई न होने से शनिवार देर रात नाला ओवरफ्लो हो गया, जिससे खेतों में खड़ी मटर, मसूर, चना व सरसों की फसलें जलमग्न हो गईं। पानी से शशिवेंद्र सिंह की चार बीघा, जयपाल की तीन, साहब सिंह की तीन, द्वारका, रामसेवक, श्रीराम की तीन तीन बीघा, सुरेंद्र सिंह आठ, महेंद्र की दो, रामस्वरूप की दो, शोभाराम की तीन, शिवसिंह की रामप्रकाश, विनोद की तीन तीन बीघा, मायाराम की पांच, अखिलेश, जागेश्वर की तीन तीन बीघा समेत समेत दो दर्जन से अधिक किसानों की करीब सौ बीघा खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने तहसीलदार प्रेमनारायण को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम सालिकराम का कहना है कि किसानों के नुकसान की जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा, प्रयास रहेगा कि जितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed