फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   HT line, who suffered the death of farmer

एचटी लाइन की चपेट में आए किसान की मौत

Sun, 24 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 24 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
HT line, who suffered the death of farmer
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
खेत पर जा रहेकिसान की रास्ते में टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग के अधिक ारियाें के खिलाफ नारेबाजी की और शव रख कर रोड जाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने विभागीय अधिकारियों के
विज्ञापन


खिलाफ कार्रवाई और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। शहर कोतवाली के गांव वनफरा निवासी श्याम किशोर (55) पुत्र परमाई रविवार की सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर जा रहा था। गांव के बाहर जब वह पहुंचा तो वहां टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास खेताें पर मौजूद लोगों ने उसे बचाना चाहा लेकिन
विज्ञापन


तब तक किसान की मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना परिजनाें को हुई तो वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्हाेंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर शव को सड़क पर रख कर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणाें को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिजन मान गए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन दिन में हो चुकी हैं तीन मौतें
बताते चलें कि एचटी तार टूटने से तीन दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में अधिशासी अभियंता सहित रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है लेकिन फिर भी विभाग की ओर से बिजली के जर्जर तार नहीं बदले जा रहे हैं। इसे लेकर गांव को लोगों में काफी आक्रोश है।

---
युवक को लगा करंट
शहर कोतवाली के गांव कपासी निवासी राजकुमार (25) रविवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed