{"_id":"5929c5994f1c1b4b52535c09","slug":"hree-injured-from-tavera","type":"story","status":"publish","title_hn":"टवेरा की टक्कर से तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टवेरा की टक्कर से तीन घायल
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 27 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव के पास टवेरा ने बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मियों को टक्कर मार दी। घायल तीनों कर्मियों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक टवेरा समेत भाग निकला। शहर कोतवाली के बड़ागांव निवासी हरेंद्र (22) पुत्र रामप्रकाश, आयुष (20) और सद्दाम (20) पुत्र शान मुहम्मद तीनों बड़ागांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर काम करते हैं।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर ड्यूटी खत्म होने पर तीनों घर जा रहे थे। पेट्रोलपंप से निकलते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लहूलुहान हो गए। आसपास के लोग जब पहुंचते तब तक चालक भाग निकला। राहगीरों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन