फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Household survey conducted by drone camera

ड्रोन कैमरे से हुआ घरौनी का सर्वे

Tue, 02 Feb 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Household survey conducted by drone camera
महेबा क्षेत्र के गांवों में ड्रोन कैमरा मकानों की तस्वीर फीड करता। - फोटो : ORAI
महेवा। भारत सरकार स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने घर का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। महेबा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हीरापुर, देवकली व कीरतपुर में ड्रोन कैमरा उड़ाकर गांव की तस्वीर को फीड किया गया। गांव में जब राजस्व और ग्राम पंचायत की टीम पहुंची और गांव के बाहर मैदान में हेलीपैड का आकार बनाकर ड्रोन कैमरा उड़ाया। इससे गांव की हर एक गली के घरों की तस्वीर फीड हो गई।
विज्ञापन

जब गांव में हेलीकॉप्टर की तरह ड्रोन कैमरा उड़ाया गया तो वह कौतूहल बन गया। महिलाएं पुरुष व बच्चे अपने घरों से निकलकर ड्रोन कैमरा देखते रहे। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने बताया कि इस कैमरे में भवन स्वामी का स्वामित्व घरौनी सार्वजनिक स्थल गांव की गलियां फीड हो रही हैं। इसके बाद गूगल पर सर्च करने पर हर गांव की तस्वीर साफ दिखाई देगी। जिस तरह खतौनी में किसानों का नाम दर्ज रहता है उसी प्रकार से घरौनी में भी भूस्वामी का नाम दर्ज हो जाएगा। यह सरकार की पहल है पहले मकानों का स्वामित्व दर्ज नहीं था। ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप गुप्ता, महेंद्र, पन्नालाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed